Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Grid Infrastructure

ऊर्जा सुरक्षा (Energy security) के नए दौर में भारत का नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy ) विस्तार: ग्रिड चुनौतियाँ और आगे की राह

 ✍️भारत तेजी से ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) के दौर से गुजर रहा है। जलवायु परिवर्तन से निपटने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत ने सौर, पवन और अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का तेजी से विस्तार किया है। देश ने हाल के वर्षों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल स्थापित विद्युत क्षमता का आधे से अधिक हिस्सा गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त करना शुरू कर दिया है। ◾हालाँकि नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता में यह तेज़ वृद्धि अपने साथ कई नई चुनौतियाँ भी लेकर आई है। विशेष रूप से बिजली के पारेषण (Transmission) और ग्रिड प्रबंधन से जुड़ी समस्याएँ अब इस क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा बनती जा रही हैं। ◾वर्तमान वैश्विक परिस्थितियाँ इस समस्या को और गंभीर बना देती हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता तथा अमेरिका द्वारा भारत पर रूसी पेट्रोलियम आयात कम करने के लिए बढ़ता दबाव यह संकेत देते हैं कि भारत को दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा के लिए नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली को अधिक मजबूत और कुशल बनाना होगा।     ✒️ भारत में नवीकरणीय ऊर्जा का बढ...